मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरदार पटेल भवन में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यालय का उद्घाटन किया।

पटना, 04 मई 2023:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सरदार पटेल भवन के पांचवें तल्ले पर बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया।

उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार आपदा प्रबंधन के नये कार्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कमरों एवं अन्य भागों को देखा और वहां की गई व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया।

इस अवसर पर इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री श्री अशोक चैधरी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर0एस0 भट्ठी, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री चैतन्य प्रसाद, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण क सदस्य श्री पी0एन0 राय, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री मनीष कुमार वर्मा, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अगरवाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे ।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *