बारिश ने बिगाड़ा खेल, भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच हुआ रद्द
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में होने वाला पहला टी20 मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया है। मौसम के पूर्वानुमान ने खेल से पहले बारिश की रुकावटों की भविष्यवाणी की गयी थी लेकिन अभी तक लगतार बारिश हो रही है जिसके कारण मैच को रद्द कर दिया गया है। अब तीन मैचों की श्रृंखला में से पहला मुक़ाबला बिना कोई गेंद फेंके ही धुल गया। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच रविवार को माउंट मौंगानुई में खेला जाएगा

