समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार ने 591 करोड़ रूपये की लागत से बनी श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया

समस्तीपुर में सीएम नीतीश कुमार ने 591 करोड़ रूपये की लागत से बनी श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन किया

आज दिनांक 21-01-2024 को CM नीतीश कुमार ने समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में, 591 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लोकार्पण किया गया। इस 500 बेड वाले अस्पताल में सभी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां प्रति वर्ष 100 मेडिकल छात्रों का नामांकन होगा। श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भूकंपरोधी बनाया गया है और यह एक ग्रीन बिल्डिंग है।

अस्पताल परिसर में ही अधीक्षक, प्राचार्य, चिकित्सक, कर्मीगण, और छात्र-छात्राओं के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। मरीजों के परिजनों के लिए धर्मशाला भी बनाई गई है।

आज से ही यहां मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। इस क्षेत्र के लोगों को अपने इलाज के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यहां मरीजों को सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी।

अस्पताल उद्घाटन के साथ ही ओपीडी, जनरल चिकित्सा विभाग, शल्य चिकित्सा विभाग, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, नेत्र विभाग, शिशु रोग विभाग काम करने लगेगा. इसको लेकर अस्पताल में 23 डॉक्टर, 24 मेडिकल कर्मी, 22 जीएनएम, 20 परिचारिका की नियुक्ति की गई है.

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *