बिहार के अस्पताल में सांस लेने की शिकायतें बढ़ रही है डॉक्टरों ने दिया यह सलाह

बिहार के अस्पताल में सांस लेने की शिकायतें बढ़ रही है डॉक्टरों ने दिया यह सलाह

जिस प्रकार राजधानी दिल्ली में प्रदूषित हवा का कहर छाया हुआ है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आने लगी लगी है। उसी बीच बिहार की राजधानी पटना में मौसम के बदलाव और प्रदूषण के कहर के बीच पीएमसीएच पटना ऐम्स समेत सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सांस से संबंधित रोगियों की संख्या बढ़ गई है।मरीजों में सांस लेने की शिकायत के साथ-साथ घुटनों के दर्द की शिकायत देखने को मिल रही है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे वातावरण में रहने से गठिया जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता हैं। डॉक्टर ऐसे मरीजों को दवाओं के साथ-साथ इन्हेलर व मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।ओपीडी में सांस संबंधित मरीजों की संख्या करीब 20 प्रतिशत बढ़ गयी है।
दीपावली के बाद से ही इस तरह के मरीज आना शुरू हो गये थे, जिन्हें खांसी, जुकाम और सांस लेने में कठिनाई हो रही हैं। डॉक्टरों का कहना हैं कि हवा की प्रदूषित होने के कारण और साथ ही मौसम में बदलाव भी सांस संबंधित समस्या का एक प्रमुख कारण है। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2018 से
लोगों को वायु प्रदूषण को लेकर जागरूक कर रहे हैं। इस बार भी पटाखे जलाने को लेकर मना किया गया था. इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया था। आपको बता दे शुक्रवार को कटिहार जिले में वायु प्रदुषण का स्तर सबसे अधिक रहा। यहां AQI Level 400 के पार चला गया। दूसरे नंबर पर दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी जबकि पटना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 240 रहा.




Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *