Gujarat Election 2022 Dates -1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे
Gujrat Assembly Election Date: चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जायेगा। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। जबकि मतगणना 8 दिसंबर को होगी।
वर्तमान में गुजरात में कुल 4.90 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 2.53 करोड़ पुरुष, 2.37 करोड़ महिला और 1,417 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। 3.24 लाख नए वोटर हैं। मतदान के लिए कुल 51,782 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 182 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। 50 फीसदी मतदान केंद्रों का लाइव प्रसारण किया जायेगा। 33 पोलिंग बूथों पर युवा पोलिंग टीम होगी। केवल महिलाओं के लिए ही 1274 पोलिंग बूथ बनाए जायेंगे। वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जायेगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है। राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
चुनाव की तारीखों के बारें में राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। गुजरात में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 प्रतिशत मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

