मनी लॉन्डरिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की फिर बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने जारी किया नया समन

मनी लॉन्डरिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की फिर बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने जारी किया नया समन

नई दिल्ली । मनी लॉड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। सोमवार को अभिनेत्री के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने फिर से नया समन जारी किया है और उन्होंने 14 सितंबर को पेश होने का भी आदेश दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस को 12 सितंबर को पेश होने के आदेश दिया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने पुलिस को अपनी जरूरी कामों का का हवाला देते हुए सोमवार को ना आने पर खेद जताते हुए पुलिस से नई तारीख मांगी थी।

जानकारी के मुताबिक, बीते महीने ED ने जैकलीन पर 200 करोड़ रुपए की रंगदारी के आरोप लगाए थे और उन्हें 12 सितंबर को पेश होने का आदेश दिया था।आपको बात दें, सुकेश ने जैकलीन को कई करोड़ों के महंगे गिफ्ट्स दिए थे। जिसमें ज्वैलरी, घोडा और कार आदि शामिल हैं। साथ ही ठग सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के लोगों को भी कई कीमती तोहफे भेंट किए हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अभिनेत्री नोरा फतेही से पहले ही पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने रोहिणी जेल से ठगी का जाल फैलाने वाले सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया समेत 11 के खिलाफ मकोका के तहत चार्जशीट 2021 में दाखिल कर चुकी है।

आखिर जैकलीन से क्या पूछना चाहती है दिल्ली पुलिस?

दिल्ली पुलिस तिहाड़ जेल से महाठग सुकेश चंद्रशेखर के वूसली सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाना चाहती है।पुलिस सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन के रिश्तों के बारे में भी पूछताछ कर सकती है। शुरू में तो जैकलीन ने सुकेश से किसी प्रकार की रिश्ते की बात नकार दी थी। हालांकि, बाद में फोटो वायरल होने के बाद सुकेश ने ईडी को बताया था कि वह और जैकलीन एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस ये भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या जैकलीन सुकेश के कारनामों से वाकिफ थी या नहीं?

अपराध शाखा ये भी जानने की कोशिश करेगी कि क्या जैकलीन सुकेश के सोर्स को जानने के बाद भी गिफ्ट लिए हैं?

अगर ऐसा हुआ तो जैकलीन के खिलाफ सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जा सकती है। दिल्ली पुलिस सुकेश के जेल अधिकारियों से रिश्तों को लेकर भी सवाल पूछ सकती है।

सुकेश पर लगा है MCOCA

रोहिणी जेल से 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली करने वाले सुकेश समेत 11 लोगों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट-1999 के तहत चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। EOW  ने पटियाला हाउस कोर्ट में दिसंबर 2021 में इसे पेश किया था। EOW नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस पर भी MCOCA लगाना चाहती थी, लेकिन लीगल डिपार्टमेंट ने मंजूरी नहीं दी थी। उसकी राय थी कि कि दोनों बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने गिफ्ट लिए थे। गिफ्ट किस पैसे से दिया जा रहा है, इसकी जानकारी लेने वाले को हो, ये जरूरी नहीं है। इसीलिए उस समय दाखिल चार्जशीट में इन्हें आरोपी नहीं बनाया गया था।

 

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *