बढ़ाया गया बिहार बोर्ड का इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई बढ़ाई

बढ़ाया गया बिहार बोर्ड का इंटर में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई बढ़ाई

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर तीन जुलाई तक कर दी है. पहले आवेदन 19 जून से 28 जून 2021 तक होना था. लेकिन बोर्ड ने छात्रों का हित देखते हुए अंतिम तिथि 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. 11वीं में एडमिशन के इच्छुक छात्र ऑनलाइन फैसिलटेशन फॉर स्टूडेंट्स यानी ओएफएसएस बिहार की वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ने कहा है कि. 10वीं पास करने वाले बिहार बोर्ड के छात्र अभी से से आवेदन कर सकते हैं जबकि सीबीएसई और आईसीएसई 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आवेदन कर सकेंगे.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार बोर्ड छात्रों की मेरिट के आधार पर प्रथम चयन सूची जारी करेगा. बिहार बोर्ड ने पिछले साल यानी 2020 का जिलेवार कॉलेज और स्कूल का कटऑफ जारी कर दिया है. बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि स्कूल और कॉलेज का चयन पिछले साल का कटऑफ देखकर करें. इससे कॉलेज और स्कूल का नाम देने में मदद मिलेगी.

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *