नवादा में बीजेपी नेता मनीष सिन्हा ने चलाया जनसम्पर्क अभियान, एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के लिए मांगा वोट
नवादा : बिहार के नवादा में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी गई है. जैसे-जैसे मतदान की तिथि 19 अप्रैल नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज होती जा रही है, प्रत्याशी दिन-रात एक करते हुए मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान में तेजी ला रहे हैं। इसी कड़ी में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार विवेक ठाकुर के समर्थन में बिहार भाजपा एनआरआई सेल के द्वारा भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को फतेहपुर नवादा गांव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर जी के पक्ष में बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वीनर मनीष सिन्हा के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर विवेक ठाकुर जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवेक ठाकुर से जी काफी कर्मठ उम्मीदवार को हैं, जनता का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत तय है।
मनीष सिन्हा ने बताया कि अब एनडीए प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अप्रैल को नवादा जिले के अकबरपुर में आ रहे हैं. जहां वे एक जनसभा को संबोधित करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को वोट देने की अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भी ठान लिया है कि राज्य की 40 की 40 सीट इस बार मोदी जी को झोली में डालना है ताकि बिहार का विकास में बाधा नहीं आये। दो बार लगातार बहुमत की सरकार के बाद एनडीए तीसरी बार जनादेश मांग रहा है इसलिए 400 पर का लक्ष्य रखा गया है।
