औरंगाबाद सीट से एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के लिए भाजपा नेता मनीष सिन्हा ने चलाया जनसपंर्क अभियान, कहा-सूबे की 40 की 40 सीटों पर एनडीए की जीत त
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी गई है, जैसे-जैसे मतदान की तिथि 19 अप्रैल नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज होती जा रही है, प्रत्याशी दिन-रात एक करते हुए मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के समर्थन में बिहार भाजपा एनआरआई सेल के द्वारा भी जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।शनिवार को बिहार भाजपा एनआरआई सेल के कन्वीनर मनीष सिन्हा ने औरंगाबाद पहुंचकर सर्व प्रथम भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने बिहार भाजपा एनआरआई सेल के नेतृत्व में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर सुशील कुमार सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की इस दौरान उन्होंने कहा कि से सुशील कुमार सिंह जी काफी अच्छे उम्मीदवार हैं, पिछले टर्म में उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए काफी काम किया है। जनता का उनको भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनकी जीत तय है।
मनीष सिन्हा ने बताया कि बिहार की जनता ने भी ठान लिया है कि राज्य की 40 की 40 सीट इस बार मोदी जी को झोली में डालना है ताकि बिहार का विकास में बाधा नहीं आये। दो बार लगातार बहुमत की सरकार के बाद एनडीए तीसरी बार जनादेश मांग रहा है इसलिए 400 पर का लक्ष्य रखा गया है।
