बिहार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ एको-फ्रेंडली परिवहन को बढ़ावा मिलेगा: डॉ. करुणा सागर

बिहार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ एको-फ्रेंडली परिवहन को बढ़ावा मिलेगा: डॉ. करुणा सागर
पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ० करूणा सागर ने कहा कि राजधानी पटना में शुरू हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो प्रदेश में इको फ्रेंडली परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण में भी कारगर साबित होगा। बिहार की महागठबंधन सरकार द्वारा लागू की गई नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति से जहां इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रियायत मिलेगी वहीं राज्य में निवेश का रास्ता भी खुलेगा।इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के बारे में चर्चा करते हुए राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी डॉ. करुणा सागर ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने प्रदेश में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण के साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति लागू की है। बिहार इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो में ई साइकिल से लेकर ई बस तक का प्रदर्शन किया गया है। इस आयोजन के माध्यम से बिहार के लोगों के मन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर उत्पन्न होने वाली जिज्ञासाओं का हल प्रदान करके आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।

Eco-friendly transportation will be promoted with electric vehicles in Bihar:
Eco-friendly transportation will be promoted with electric vehicles in Bihar:

राजद प्रवक्ता ने आगे कहा कि प्रदेश में दोपहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहन के इस्तेमाल से लोगों के ईंधन का खर्च बचेगा। लोगों को अपार्टमेंट्स के साथ साथ पेट्रोल पम्प पर भी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति निवेशकों के लिए भी काफी बेहतर है। चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने पर बिहार सरकार निवेशकों को सब्सिडी मुहैया कराएगी। इस वर्ष पूरे राज्य में ५०० चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की तैयार की गई है।

डॉ. करुणा सागर ने कहा कि एक्सपो में आने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग, पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, बैटरी तकनीक समेत अन्य पहलुओं की जानकारी मिलेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता पैदा करने और इस उद्योग से जुड़े उद्यमियों को आकर्षित करने की दिशा में यह एक महत्पूर्ण आयोजन है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि इसमें टाटा मोटर्स, मारुति समेत कई जानी-मानी कंपनियां अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन कर रही हैं जिससे लोगों को वाहनों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार में “नीतीश-तेजस्वी” की जोडी धरातल पर नीतियों के क्रियान्वयन के लिए लगातार काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन नीति को भी प्रभावी ढंग से लागू करने की पहल की गई है। जल्द ही इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *