टेनिस में भारत की चुनौती खत्म, डानिल मेदवेदेव से हारकर भारत के सुमित नागल का सफर थमा

टेनिस में भारत की चुनौती खत्म, डानिल मेदवेदेव से हारकर भारत के सुमित नागल का सफर थमा

भारत के सुमित नागल को टोक्यो ओलंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे राउंड के मैच में आरओसी के डानिल मेदवेदेव के हाथों हार मिली है.

टेनिस में इसके साथ ही भारत की चुनौती समाप्त हो गई है. दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी मेदवेदेव ने नागल को एरियाके टेनिस कोर्ट नम्बर-1 पर 6-2, 6-1 से हराया. यह मैच एक घंटे 6 मिनट चला.

नागल ने अपने पहले दौर के मुकाबले में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन को हराया था. कई खिलाड़ियों के प्रतियोगिता से हटने के कारण नागल को टोक्यो ओलंपिक में प्रवेश मिला था. टेनिस में भारत ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था. यह पदक लिएंडर पेस ने जीता था. टेनिस में यह भारत का अब तक का एकमात्र पदक है.

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *