कटिहार में दिखी अनोखी शादी फेसबुक से मिटी दूरियां ,भोजपुरी गानों पर थिरकते दिखे परिजन .
बिहार के कटिहार के रहने वाले एक युवक को लेकर एक रोचक खबर सामने आ रही है। दरअसल फिनलैंड की रहने वाली लड़की जूलिया को कटिहार के रहने वाले प्रणव आनंद से फेसबुक पर दोस्ती हुई, यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।
इसके बाद प्रेमिका अपने परिजनों के साथ कटिहार पहुंची, जहां पूरण देवी मंदिर में दोनों ने साथ फेरे लिए। इस शादी का वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। शादी में लड़की परिजनों हिंदी और भोजपुरी गानों खूब ठुमके लगाए। यह शादी दोनों परिवार के रजामंदी से पूर्णिया स्थित पूरण देवी मंदिर में हिंदू रीति-रीवाज से हुई।
दरअसल 2 साल पहले जूलिया को कटिहार के युवक प्रणव आनंद से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों की यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी और फिर दोनों ने शादी रचाने की ठान ली। इसके बाद दोनों की धूम-धाम से शादी कराई गई। शादी के बाद हुए रिस्प्शन पार्टी में हिंदी और भोजपुरी गानों की धुन पर जूलिया और उसके परिजन खूब ठुमके लगायें। साथ ही लोगों इस अनोखे प्रेमी जोड़े के साथ खूब सेल्फी खिंचाई।

