बिहार के 10 हजार बैंक रिटायरीज कर्मचारियों का ऐलान, 30-31 जनवरी की दो दिवसीय बैंक हड़ताल का करेंगे समर्थन

बिहार के 10 हजार बैंक रिटायरीज कर्मचारियों का ऐलान, 30-31 जनवरी की दो दिवसीय बैंक  हड़ताल का करेंगे समर्थन

‘यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ‘ (UFBU-United Forum of Bank Unions) ने 30-31 जनवरी को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल की छः सूत्री मांगो में बैंक रिटायरीज के पेंशन अपडेशन और एनपीएस के बदले पुरानी पेंशन पद्घति प्रमुख मांग है जिसे लेकर राज्य के 10 हजार से अधिक सेवानिवृत्त कर्मी हड़ताल का समर्थन कर रहे हैं तथा सभी जिलों में 20 और 25 को प्रदर्शन में भाग लेगें साथ ही 30-31 की हड़ताल के कारण में आयोजित रैलियों में सिरकत करेंगे।

इसकी जानकरी देते हुए बैंक रिटायरीज फेडरेशन ऑफ बिहार का महासचिव सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि इण्डियन बैंक एसोसिएशन के साथ अक्टूबर 1993 में रिजर्व बैक की पेंशन योजना के समरूप व्यावसायिक बैंक पेंशन समझौता हुआ था। रिजर्व बैंक में पेंशन अपडेशन हो चुका है और केन्द्र सरकार भी वेतन कमिशन की प्रत्येक सिफारिश में पेंशन अपडेशन करती रही है ।परन्तु अबतक व्यावसायिक बैंको में पेंशन अपडेशन नहीं हुआ है जिसके कारण बैंक रिटायरीज को कम पेंशन मिल रहा है।

इसक्रम में रिटायरीज फेडरेशन के उपमहासचिव डीएन त्रिवेदी ने बताया कि 1993 के बाद से बैंको में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए पांच वर्षों के अंतराल पर पांच द्विपक्षीय वेतन पुनरीक्षण हो चुके हैं परन्तु अबतक विगत तीन दशक में बैंक रिटायरीज का एक बार भी मूल पेंशन अपडेशन नहीं हुआ है जिससे सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों में आक्रोश है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *