मोतिहारी में यूको बैंक ने मनाया 80वां स्थापना दिवस, डीएन त्रिवेदी ने बैंक के कार्यों की सराहना की
बैंक के ब्रांच नेटवर्क के बारे में श्री त्रिवेदी ने बताया कि देशभर में यूको बैंक की 3,078 शाखाएं और 2564 एटीएम शामिल हैं तथा यूको बैंक में 22,012 कार्यरत कर्मचारी है। यूको बैंक की बिहार में 229 शाखाएं तथा 166 एटीएम कार्यरत हैं।
इस अवसर पर अतुल कुमार शाखा प्रबंधक ने बताया कि यूको बैंक मोतिहारी शाखा का 31 दिसम्बर 2022 को कुल व्यापार 46 करोड़ से ज्यादा है जिसमें कुल जमा राशि 20 करोड़ तथा ऋण 26 करोड़ सामिल है। साथ ही रिटेल ऋण का लक्ष्य 113 फीसद तथा एमएसएमई के तहत 103 फीसद के साथ ही कृषि ऋण में शतप्रतिशत टार्गेट हासिल किया गया है जिसमें बैंक स्टाफ का काफी सहयोग मिला है।
स्थापना समारोह में बैंक के तमाम अधिकारी और कार्मिक सामिल हुए जिसमें श्वेता कुमारी, अमित कुमार प्रमेन्द्र कुमार, अरूण कुमार दूबे ,निशि कुमारी,आनन्द प्रकाश, नितेश कुमार व गोलू कुमार ने बैंक के उत्तरोत्तर विकास के लिए अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में ग्राहकों एवं स्टाफ के बीच मिष्ठान वितरण के साथ समारोह सम्पन्न हुआ।
