बिहार में चलती ट्रेन में 2 TTE ने मिलकर एक यात्री को बेरहमी से पीटा
मुजफ्फरपुर (बिहार): वायरल वीडियो बिहार के मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है। जहां दो टीटीई ने ट्रेन के अंदर एक यात्री की लात-घूंसों से जमकर मारा। टीटीई ने यात्री को ट्रेन की ऊपर वाली सीट से नीचे खींचा और फिर छाती पर चढ़कर लातों से कई बार उसके चेहरे और सीने पर हमला किया। वहां मौजूद अन्य यात्री चिल्लते रहे लेकिन दोनों टीटीई ने उनकी एक ना सुनी।
– वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने किया निलंबित|
– लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर को जा रही पवन एक्सप्रेस में 2 जनवरी को ढोली स्टेशन के पास हुई घटना|
