CM Nitish की समाधान यात्रा पर Vijay Sinha का बड़ा हमला, कहा- ये विदाई यात्रा है, संभल जाइये अब
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से राज्य में अपनी 13वीं यात्रा के तहत पर जनता के बीच जाने वाले हैं। जिसकी शुरुआत गुरुवार से होने वाली है। नीतीश के इस यात्रा का नाम समाधान यात्रा रखा गया है, लेकिन नीतीश की यात्रा को तेरहवीं बताने वाले विजय कुमार सिन्हा ने एक बार नीतीश कुमार पर बड़ा निशाना साधा है।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस यात्रा को विदाई और व्यवधान यात्रा करार दिया है। बिहार भाजपा और विधानसभा के नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, गांधी जी के 7 पापकर्म सिद्धांत सारे सकारी भवनों में लिखा गया है आज उसी सिद्धांत के तहत सिद्धांत विहीन राजनीति बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं। उन्होंने और क्या कुछ कहा आप खुद सुनें ।

