सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, गंगाराम हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट
इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी को वायरल रेस्पिरेट्री इनफेक्शन है। निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का यह भी कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। सोनिया गांधी की तबीयत बिल्कुल ठीक है।
बताते चलें कि पिछले साल सोनिया गांधी को कोरोना हुआ था। इलाज के लिए उन्हें गंगाराम हॉस्पिटल में उस समय एडमिट करवाया गया था। तब से लेकर आज तक उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है। इसी बाबत आज उनको फिर से चेकअप के लिए एडमिट करवाया गया है।
क्या होता है रेस्पिरेट्री इनफेक्शन
श्वसन तंत्र संक्रमण ऐसा रोग होता है जो श्वसन तंत्र में संक्रमण (इन्फ़ेक्शन) से फैलता है। इन रोगों को ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमण और निचला श्वसन तंत्र संक्रमण में वर्गीकृत किया जाता है। निचले श्वसन तंत्र संक्रमण (जैसे कि न्यूमोनिया) ऊपरी श्वसन तंत्र संक्रमणों (जैसे कि ज़ुकाम) से अधिक संकटमय होते हैं।
