नए साल में पापा बन सकते हैं तेजस्वी, लालू परिवार के घर आएगा नन्हा मेहमान!

नए साल में पापा बन सकते हैं तेजस्वी, लालू परिवार के घर आएगा नन्हा मेहमान!

बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सामने आयी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए साल में तेजस्वी यादव पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं और मार्च तक वो बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि अभी तक लालू परिवार की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

साल 2021 में तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी हुई थी। दोनों की शादी को 1 साल से अधिक हो चुके हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। तेजस्वी जब दिल्ली में स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे उस वक्त उसी कॉलोनी में रह रहीं राजश्री से उनकी दोस्ती हो गई थी। वक्त बीतने के साथ दोस्ती गहराती गई और प्यार में बदल गई और दोनों की शादी हो गई। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राजश्री जल्द मां बनने वाली हैं। मार्च में उनके घर बच्चे की किलकारी गूंजेगी। पटना के राबड़ी आवास में नए सदस्य के आगमन की चर्चा है।

राजश्री का तेजस्वी यादव की जिदंगी में आना काफी लकी रहा। शादी के 8 महीने के बाद ही बिहार में सत्ता परिवर्तन हुई। सत्ता से बाहर आरजेडी सत्ता के केंद्र में आ गई। नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हुए और फिर बिहार में नई सरकार बनी इस तरह तेजस्वी डिप्टी सीएम बन गए। अब खबर है कि तेजस्वी यादव जल्द ही डिप्टी सीएम से सीएम भी बन सकते हैं।

वहीं तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की संपत्ति को लेकर भी बड़ा अपडेट सामना आया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास 75 हजार कैश है। वहीं उनकी पत्नी राजश्री के हाथ में 1 लाख 25 हजार रुपये हैं। यानी कैश के मामले में तेजस्वी से उनकी पत्नी राजश्री ज्यादा अमीर है। दरअसल, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ( Tejashwi Yadav ) ने अपनी और पत्नी राजश्री की संपत्ति साझा की है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *