सलमान खान के धमाकेदार डायलॉग के साथ बिग बॉस 16 का प्रोमो रिलीज हुआ।

सलमान  खान के धमाकेदार डायलॉग के साथ बिग बॉस 16 का प्रोमो रिलीज हुआ।

सलमान खान के धमाकेदार डायलॉग के साथ बिग बॉस 16 का प्रोमो रिलीज हो गया हैं , इस बार शो में नहीं होंगे नियम
फैंस को नए सीजन का है इंतजार

Bigg Boss 16 New Promo: बिग बॉस के आने वाले सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार है, ऐसे में मेकर्स ने अब एक नए प्रोमो के साथ सभी के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. मंगलवार की सुबह, कलर्स टीवी ने ‘बिग बॉस 16’ का एक नया प्रोमो शेयर किया जिसमें सलमान खान इस बात की ओर इशारा करते हैं कि टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो के इस सीजन में कोई रूल्स नहीं होंगे. इस प्रोमो के सामने आने के बाद से ही लोगों के बीच एक्साइटमेंट और शो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बढ़ गई है।

इस प्रोमो की शुरुआत बिग बॉस के सेट पर काम कर रहे क्रू की एक झलक से होती है, जहां सलमान खान अपने दबंग स्टाइल में यह कहते हैं, “रूल ये है कि कोई रूल नहीं है. देयर इज ऑलवेज फर्स्ट टाइम एंड देयर इज ऑलवेज नेक्स्ट टाइम दिस इज बिग बॉस टाइम”।

इस प्रोमो वीडियो के सामने आते ही कई सारे फैन्स ने कमेंट सेक्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की. एक फैन लिखते हैं कि “ओ गॉड बिग बॉस आने वाला है.” तो वहीं दूसरे फैन लिखते हैं “इस बार नो रूल्स मतलब फुल मारा-मारी….नाइस।”

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *