दिल की सेहत के लिए कमाल के होते हैं ये बीज,अगर लंबे समय तक रहना है फिट

दिल की सेहत के लिए कमाल के होते हैं ये बीज,अगर लंबे समय तक रहना है फिट

पिछले कुछ समय में दिल के दौरा पड़ना आम हो गया है। खासतौर पर युवाओं में कई सेलिब्रिटी भी इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आए हैं। जिसके बाद एक ही सवाल हमारे मन में आता है कि क्या हम वास्तव में एक हेल्दी लाइफस्टाइल जी रहे हैं? कहते हैं दिल चंगा तो सब चंगा, यानी दिल की सेहत अच्छी तो समझिए सब अच्छा. लेकिन, दिल को दुरुस्त रखने के लिए खानपान भी ऐसा होना चाहिए जिससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें. सब्जियों और फलों के कई ऐसे बीज हैं जिन्हें सेहत के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. इन बीजों में प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, आयरन और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व और खनिज लवण पाए जाते हैं.
आइए जानते हैं ये बीज कौन-कौन से हैं.

सूरजमुखी के बीज  : सूरजमुखी के बीज खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं और बड़ी ही आसानी से डाइट का हिस्सा बनाए जा सकते हैं. इनमें विटामिन ई की अत्यधिक मात्रा पाई जाती है. साथ ही, इनमें पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिल की सेहत के लिए अच्छे हैं. इन बीजों को सलाद, स्मूदी, ओट्स या फिर टोस्ट के साथ खाया जा सकता है.

कद्दू की बीज :  घर में कद्दू की सब्जी तो बनाते ही होंगे आप  क्योंकि इनके फायदे जानकर आप इन्हें खाने से खुद को वैसे भी नहीं रोक पाएंगे. इनका फ्लेवर मेवे जैसा होता है और भूनकर खाने में ये स्वादिष्ट लगते हैं. कद्दू के बीजों में ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स, जिंक और एंटी-ऑक्सीडेंट्स श्रेष्ठ मात्रा में पाए जाते हैं. यह दिल की सेहत को दुरुस्त रखने वाले बीज हैं. 

चिया सीड्स : ग्लूटन फ्री और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चिया सीड्स वर्तमान  में अनेक लोगों की डाइट का हिस्सा  हैं और  आप भी इन्हें खाने का मन बना लें. ये बीज वजन कम करने में भी मदद करते हैं. इन बीजों को दूध के साथ, दही के साथ और फलों के साथ भी खाया जा सकता है. 

अलसी के बीज : अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा-3 जैसे कई पौषक तत्वों का अच्छा स्त्रोत हैं. यह कॉलेस्ट्रोल कम करने, ब्लड प्रेशर कम करने और दिल की सेहत को अच्छा रखने में फायदेमंद साबित होते हैं.  इन्हें खाने पर शरीर को कई रोगों से मुक्ति भी मिलती है.

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *