21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ
भारत की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। सरगम कौशल इससे पहले मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं, अब मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर उन्होंने इतिहास रच दिया है, देशभर में इनकी चर्चाएं हो रही हैं, भारत के पास आखिरकार 21 साल बाद यह खिताब आ ही गया है। इस से पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने यह खिताब जीतकर मिसेज वर्ल्ड 2001 का ताज अपने नाम किया था। एक बार फिर से भारत ने पूरी दुनिया को अपना जलव दिखा दिया है। इस बार यह इवेंट लास वेगास, यू.एस.ए में आयोजित किया गया था। जिसमें दुनिया भर से 63 महिलाओं ने प्रतिभाग किया था। जिसमें भारत की सरगम कौशल ने इस प्रतियोगिता को जीतकर मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज अपने नाम कर लिया है।

