वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? आपके पॉकेट पर क्या पड़ेगा असर.. यहां जानिए सब

वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, बजट में क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता? आपके पॉकेट पर क्या पड़ेगा असर.. यहां जानिए सब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज अपना पांचवा बजट (Budget 2023) पेश कर रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले नरेंद्र मोदी सरकार (PM Narendra Modi) सरकार का ये अंतिम बजट है। आइए जानते हैं आम बजट में क्या सस्ता क्या महंगा हुआ।

  • जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता
    सामान- सस्ता
    LED टीवी- सस्ता
    कपड़ा- सस्ता
    मोबाइल फोन- सस्ता
    खिलौना- सस्ता
    मोबाइल कैमरा लेंस- सस्ता
    इलेक्ट्रिक गाड़ियां- सस्ता
    हीरे के आभूषण – सस्ता
    बायोगैस से जुड़ी चीजें-सस्ता
    लिथियम सेल्स- सस्ता
    साइकिल- सस्ता
  • बजट में क्या हुआ महंगा
    सामान- महंगा
    सिगरेट- महंगा
    शराब- महंगा
    छाता- महंगा
    विदेशी किचन चिमनी- महंगा
    सोना- महंगा
    आयातित चांदी के सामान- महंगा
    प्लेटिनम- महंगा
    एक्स-रे मशीन – महंगा
    विदेशी खिलौने- महंगा

बजट में यह रही सरकार की प्राथमिकताएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को आम बजट 2023-24 की सात प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध किया.इसमें बुनियादी ढांचा, हरित विकास, वित्तीय क्षेत्र और युवा शक्ति शामिल हैं। बजट की अन्य प्राथमिकताएं समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच और अपनी क्षमता को विकसित करना हैं. उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए अमृत काल में चार परिवर्तनकारी अवसरों का उपयोग किया जा सकता है. वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि के लिए डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को मुक्त स्रोत, मुक्त मानक और अंतर परिचालन सार्वजनिक संपत्ति के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) के तहत 141.4 लाख करोड़ रुपये की 89,151 से अधिक परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं। सरकार ने नौ लाख करोड़ रुपये के निवेश की क्षमता वाली राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन भी शुरू की है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *