बिहार में IAS और IPS अफसरों को मिला प्रमोशन पूरी लिस्ट देखिए..
BIHAR: बिहार में IPS और IAS अफसरों को नए साल का तोहफा मिला है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 और 14 IPS अफसरों को प्रमोट किया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अफसरों को सचिव रैंक पदोन्नति दी गई है। वहीं, 11 IPS अफसरों को DIG रैंक में प्रमोशन मिला है। इसके अलावा 3 DIG को IG रैंक में पदोन्नति मिली है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
तीन IPS की IG में पदोन्नति
कोसी रेंज के डीआईजी शिव दीप लांडे आईजी बनाए गए हैं। यह 2006 बैच के IPS अधिकारी हैं। CID के डीआईजी गरिमा मलिक को भी प्रोन्नति दी गई है। यह भी 2006 बैच के IPS अधिकारी हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीआईजी एस प्रेमलथा को भी प्रोन्नति आईजी में मिल गई है। यह भी IPS 2006 के अफ़सर हैं।
11 IPS को DIG में पदोन्नति
बिहार के निगरानी एलिवेशन ब्यूरो के SP मीनू कुमारी,पटना एसएसपी राजीव मिश्रा, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के SP दीपक वर्णवाल और पुलिस महानिरीक्षक क्यूं के सहायक निलेश कुमार को पदोन्नति DIG में मिली है। सिमुलतला पुलिस प्रशिक्षण कमांडेंट मृत्युंजय कुमार चौधरी, मुजफ्फरपुर विशेष सशस्त्र पुलिस 6 कमांडेंट तौहीद प्रवेज,पटना विशेष शाखा के SP अभय कुमार लाल और राशिद जमा को पदोन्नति मिली है। ERSS पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार,बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के सहायक निदेशक अरविंद कुमार गुप्ता और BAMP 5 कमांडेंट प्रमोद कुमार मंडल को भी पदोन्नति DIG में दी गई है।




