बड़ी खबर: छठ में घर लौटने के दौरान सूरत रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में एक की मौत, चार से अधिक लोग बेहोश.
SURAT : हम बिहारियों के लिए सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा होता है। चाहे हम दुनिया के किसी भी कोने में रहे छठ पूजा पर अपने अपने घर जरूर जाते है। इस वक़्त की बड़ी खबर गुजरात से आ रही है जहा बढ़ती भीड़ की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो जाती है तो कई बेहोस हो गए। दिवाली और छठ में छपरा जाने वाले यात्रियों की स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ी है। ट्रेन पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ है।सूरत से छपरा जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन पर पहुंची ट्रेन पर चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गई। जिसके कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई है जबकि चार से अधिक लोग बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सूरत में लाखों की संख्या मे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ के लोग रहते हैं। हर साल दिवाली और छठ के मौके पर घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ सूरत रेलवे स्टेशन पर उमड़ती है। यहां से यूपी और बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण त्योहारों में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
