बक्सर में जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में करोड़ों का किया गबन, तत्कालीन DM मुकेश आत्महत्या मामले की CBI जांच हो– पप्पू यादव
पटना : उत्तरी मंदिरी स्थित अपने आवास पर आज जन अधिकार पार्टी (JAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता कर बक्सर जिले में जमीन अधिग्रहण में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बक्सर में 6 लेन सड़क के निर्माण को लेकर पप्पू यादव ने शासन प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि जमीन अधिग्रहण मामले में 70 से 75 प्रतिशत पैसा का घपला किया गया है। बक्सर के तत्कालीन DM मुकेश आत्महत्या मामले की जांच की जाएं, साथ ही उन्होंने जल विद्युत परियोजना को लेकर भी पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगाये हैं।
पप्पू यादव ने कहा कि कि परियोजना का काम 75 प्रतिशत हो जाने के बावजूद अधिकांश लोगों को पैसा नहीं दिया गया, सिर्फ 35 प्रतिशत लोगों को भुगतान किया गया। एलएंडटी कंपनी से नेताओं ने पैसा लिया, चौबे जी और मुन्ना तिवारी के लोगों ने पेटी कॉन्ट्रैक्ट लेकर काम किया, मुआवजा को लेकर कमेटी ने भी खेल किया, जमीन अधिग्रहण में लोगों ने पैसे का बंदरबांट किया, मामले में CBI जांच की मांग की।
पप्पू यादव ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री, होम मिनिस्टर, अपराध शाखा भारत सरकार और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। इस मामले में आत्महत्या क्यों किया गया और रिव्यू कमेटी ने पैसा गबन किया इसकी जांच की जाए।
वहीं सुधाकर सिंह प्रकरण को लेकर उन्होंने कहा कि वो गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ऐसे नेताओं पर जल्द कार्रवाई करें। पप्पू यादव ने कहा कि अगर गठबंधन को 2024 में सत्ता पाना है तो ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करना जरुरी है।
जगदानंद और शिवानंद को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि ये लोग बीजेपी के हाथों बिक चुके हैं, उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील की है कि इन लोगों को जल्द से जल्द पार्टी से निकाल देना चाहिए, और कांग्रेस को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए । उन्होंने कहा कि गेम और गोल का खेल जल्द बंद होना चाहिए। इससे महागठबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं । जगदानंद सिंह और सुधाकर सिंह को निर्दलीय मैदान में उतरने की चुनौती देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि औकात का पता तब चल जाएगा ।
डॉक्टर पी नैयर को जन अधिकार पार्टी ने झारखंड में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, उन्हें झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया । नैयर पहले झारखंड में कांग्रेस के चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे । बोकारो के सीनियर डॉक्टर हैं । प्रधान सचिव के रुप में संतोष विकराल जी और सचिव के तौर पर मनोज जी को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

