‘गालीबाज नेता ‘श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी में फिर पहुंची बुलडोजर

‘गालीबाज नेता ‘श्रीकांत त्यागी की सोसाइटी में फिर पहुंची बुलडोजर

नोएडा की एक सोसायटी में महिला से अभद्रता के मामले में जेल में बंद ‘गालीबाज नेता’ श्रीकांत त्यागी की सोसायटी में एक बार फिर बुलडोजर पहुंच गए हैं। ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में बुलडोजर ऐक्शन से पहले पुलिस, पीएसी और प्राधिकरण के अफसर मौके पर मौजूद हैं। सोसायटीवासी बुलडोजर ऐक्शन का विरोध कर रहे हैं। अथॉरिटी ने निवासियों से अतिक्रमण ध्वस्त हटाने को कहा था। नोएडा प्राधिकरण का दिया गया अल्टीमेटम का समय गुरुवार शाम को पूरा हो गया, लेकिन सोसाइटी के लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए हैं। नोएडा प्राधिकरण की टीम पहुंची तो सोसायटी में मौजूद भीड़ के साथ बहस हुई। लोगों ने टीम का विरोध करते हुए और समय की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी के घर के सामने 5 पेड़ नही उखाड़े गए और हमारे घर तोड़ने आ गए। लोगों ने कहा कि अगर यहां तोड़फोड़ हुई तो नोएडा का अधिकांश हिस्सा अवैध है। उसको भी तोड़ा जाना चाहिए। सोसाइटी के सीनियर सिटीजन सहदेव ने कहा कि फ्लैटों के आगे शेड को अतिक्रमण नहीं कहा जा सकता। प्राधिकरण की टीम ने कार्रवाई शुरू नहीं की है। फिर से फ्लैटों के बाहर सर्वे किया जा रहा है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने भी बुलडोजर ऐक्शन का विरोध किया। उन्होंने एक बार फिर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज वो यहां क्यों नही आए। उस दिन सिर्फ वो एना अग्रवाल के पक्ष में आए थे, सोसाइटी वालों से कोई हमदर्दी नहीं है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अब सोसायटी में तोड़फोड़ का विरोध करने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जब घर टूटता है तो हर किसी को दर्द होता है।

प्राधिकरण ने सोसाइटी में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण को लेकर किए गये ऐलान के बाद से ही ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट मालिकों में डर बना हुआ था। बुधवार देर रात में तथा गुरुवार को भी फ्लैट मालिकों ने सोसाइटी में बैठक की और पूरे प्रकरण को लेकर मंथन किया। इसमें एओए के प्रतिनिधि भी शामिल रहे, लेकिन इसमें एओए ने कहा कि नियम-कानून के बाहर नहीं जा सकते।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *