भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कसा तंज – कहा तेजस्‍वी जी कोरोना का टीका लगवाने से मर्दानगी नहीं जाती

भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता ने कसा तंज – कहा तेजस्‍वी जी कोरोना का टीका लगवाने से मर्दानगी नहीं जाती

एक ओर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव (Head of Resistance Tejashwi Yadav) सरकार पर कोरोना समेत अन्‍य मुद्दों को लेकर हमलावर हैं। दूसरी ओर सत्‍ताधारी दलों की ओर से उनपर भी हमले किए जा रहे हैं। खासकर नेता प्रतिपक्ष के अब तक कोरोना का टीका (Crown Immunization) नहीं लगवाने पर सत्‍तापक्ष के कई नेता उनपर शब्‍दबाण चला चुके हैं। इसी बीच भाजपा के प्रवक्‍ता (BJP Representative) डा. रामसागर सिंह ने तेजस्‍वी को अफवाहों से बचते हुए कोरोना का टीका लगवाने की अपील की है।

भाजपा प्रवक्‍ता ने नेता प्रतिपक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि कहीं आप भी तो अफवाह के चक्‍कर में नहीं पड़े हैं। देश-दुनिया के वैज्ञानिकों का विश्‍वास कीजिए। इस टीका से मर्दानगी नहीं जाती। यौन क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है। डा. सिंह ने कहा कि तेजस्‍वी स्‍वयं टीका लगवाएं और अपने परिवार तथा समर्थकों को भी टीका लगवाने को प्रेरित करें। इसी से कोरोना की तीसरी लहर को रोका जा सकता है। बिहार और हमारा देश कोरोना मुक्‍त हो सकेगा। उन्‍होंने कहा है कि टीका लेते हुए तस्‍वीर को इंटरनेट मीडिया पर डालें।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *