राजनीतिक गर्माहट के बीच बागेश्वर धाम वाले बाबा की होगी एंट्री
बागेश्वर धाम वाले बाबा यानी धीरेंद्र शास्त्री जी के आने से राजनीतिक गलियारे में एक और हड़कंप मच गया है। वहीं लालू के लाल तेज प्रताप भी कई गंभीर बयान बाजी भी दिए हैं लेकिन कई लोग बागेश्वर धाम वाले बाबा के आने की खुशी भी मना रहे हैं । वहीं लालू के लाल अक्सर यह बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि बागेश्वर धाम वाले बाबा अगर यहां जाति धर्म के बटवारा और लड़ाई लगवाने आ रहे हैं तो मुझसे डरने की जरूरत है। तेज प्रताप हाल ही में एक बयान भी दिया है कि बागेश्वर धाम वाले बाबा के कई कार्यकर्ता तेज प्रताप से माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही तेज प्रताप ने यह तक कह दिया कि माफी मांगते हुए वीडियो है मेरे पास जल्दी वायरल करूंगा।
इस सियासी गर्माहट में भी बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री कल 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेगे। बाबा के साथ संसद मनोज तिवारी और बीजेपी कई छोटे-बड़े नेता रहेंगे। बाबा कड़ी सुरक्षा के बीच पटना एयरपोर्ट नौबतपुर के तरेत पाली के लिए रवाना होंगे।शाम के समय लाखों श्रद्धालुओं के बीच बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी हनुमंत कथा का पाठ करेंगे। बागेश्वर धाम वाले बाबा को सुनने के लिए सिर्फ बिहार से ही नहीं बल्कि बिहार के बाहर से भीं कई श्रद्धालु आने वाले हैं। सुरक्षा के मुद्दे नजर तीन लेयर बनाये गए हैं।
आपको बता दें कि बाबा धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से 17 मई के बीच हनुमत कथा का पाठ किया जाएगा। आज कलश यात्रा के साथ हनुमंत कथा का शुभारंभ भी हो गया। 15 मई को बाबा का दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा। जहाँ बाबा श्रद्धालुओं के अर्जी को सुनेंगे और उनको मनोकामना पूर्ण के लिए रास्ता भी बताएँगे।

