अश्विनी चौबे का बड़ा बयान : ‘बाबा को जेल में डाल दें… हो जाएगा लंका दहन’
बाबा बागेश्वर के पटना आगमन से पहले ही राजनीतिक तनाव बढ़ते जा रहे हैं। उनके कार्यक्रम की तारीख के नजदीक आते ही बयानबाजी भी तेज हो रही है। 13 मई को बाबा बागेश्वर नौबतपुर, पटना में आने वाले हैं। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बक्सर में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानि बाबा बागेश्वर के बयानबाजी करने वालों के खिलाफ बड़ी आलोचना की।
अश्विनी चौबे ने आरजेडी सुप्रीमो को चैलेंज करते हुए कहा कि लालू यादव को अगर हिम्मत है तो पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जेल भेज कर दिखा दें. धीरेंद्र शास्त्री हनुमान जी के अनुवाई (भक्त) हैं. उनको जेल में बंद करने की बात कह रहे हैं. लंका दहन हो जाएगा. अंत ऐसा होगा कि राम नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा.
लालू यादव को रावण से सबक सिखना चाहिए
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो जेल भेजने की बात कह रहे हैं उन्हें रावण से सबक सीखना चाहिए। कहा कि जो लूटने वाला है, वह बाहर रहे और जो संस्कृति का रक्षा कर रहा है वह जेल में रहे। लालू यादव ऐसे सनातन संस्कृति का प्रचार करने वाले धर्मावलंबी, ऐसे हनुमान के भक्तों को जेल में बंद करेंगे? रावण ने हनुमान जी को बंद करके पूछ में आग लगा दी गई थी। क्या हुआ परिणाम, स्वर्ण महल लंका जल गया, जहां रावण का हमेशा हमेशा के लिए अंत हो गया। लालू यादव को रावण से सबक सिखना चाहिए।

