किसानों के भारत बंद का दिखा मिला जुला असर

किसानों के भारत बंद का दिखा मिला जुला असर

आंदोलनकारी किसानों की ओर से 27 सितंबर 2021 बुलाए गए ‘भारत बंद’ को अधिकतर विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है। केंद्र सरकार के तीन खेती कानूनों के विरोध में 40 से ज्यादा किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। किसान नेताओं ने सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी सरकारी और निजी दफ्तरों, संस्थानों,  बाजारों,  दुकानों और उद्योगों को बंद रखने की अपील की है।

पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों की सरकार से कई दौर की बातचीत हुई मगर नतीजा सिफर रहा। सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए किसान संगठन पहले भी ‘चक्का जाम’ और ‘भारत बंद’ कर चुके हैं। हालांकि नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा।

आज के इस भारत बंद में कई श्रमिक संघों,  ट्रेड यूनियनों,  कर्मचारियों और छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को शामिल किया गया। किसान संगठन का दावा है कि आज का भारत बंद काफी सफल एवं शांतिपूर्ण रहा।

इस बंद का असर दिल्ली,  हरियाणा,  पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा बिहार में खास तौर पर दिखा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर इसका असर देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों ने कई स्थानों पर राजमार्गों और मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान रैलियां और प्रदर्शन भी हुए। हालांकि, कहीं से किसी अनहोनी की खबर नहीं आई। उत्तर भारत में लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

बिहार में भी दिखा बंद का अच्छा खासा असर

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान यूनियनों के भारत बंद का बिहार में भी असर दिखा। कहीं रोकी ट्रेन तो कहीं बीच सड़क पर टायर जला बंद को सफल बनाने का प्रयास किया गया। प्रदेश के कई हिस्सों में किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस दौरान सड़कों का वाहनों का परिचालन भी नहीं के बराबर हुआ। बंद को देखते हुए कई स्कूल बंद थे।

भारत बंद को सफल बनाने के लिए पटना, वैशाली,आरा,सीतामढ़ी, भागलपुर, दरभंगा, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद,अरवल समेत कई जिलों महगठबंधन के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए ।

सोमवार की सुबह से ही बंद को सफल बनाने के लिए राजद, आम आदमी पार्टी (आप) कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए थे । आंदोलनकारी यातायात को बाधित करवा रहे थे तथा दुकानदारों से शटर बंद करने का आग्रह भी कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में रखा उपवास

आप नेता बब्लू प्रकाश के नेतृत्व में पटना के सड़कों पर आप समर्थकों ने दिन भर का उपवास रखा। आम आदमी के मुख्य प्रवक्ता डा. शशिकांत, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के इस भारत बंद को आम आदमी पार्टी का पूर्ण समर्थन है। देश में अन्नदाता का मान न करनेवाली इस दंभी भाजपा को अब सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *