पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में BJP नेता मनीष सिन्हा द्वारा राजा बाजार में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, उमड़ी सैंकड़ों की भीड़

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में BJP नेता मनीष सिन्हा द्वारा राजा बाजार में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन, उमड़ी सैंकड़ों की भीड़

पटना। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर बिहार भाजपा एनआरबी सेल के को- कन्वीनर मनीष सिन्हा द्वारा लगातार राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज पुनः बिहार भाजपा एनआरबी सेल के को- कन्वीनर मनीष सिन्हा द्वारा एसआरएल लैब की सहयोग से शनिवार को राजधानी पटना वार्ड न. 5 स्थित राजा बाजार स्थित मदरसा रोड में नि: शुल्क हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 से अधिक लोगों का हेल्थ चेकअप किया गया।

वहीं, इस मौके पर मनीष सिन्हा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 17 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह मेगा हेल्थ कैम्प बिहार भाजपा एनआरबी सेल लगातार आयोजित कर रहा है। जाँच व्यवस्था में एसआरएल लैब द्वारा पैकेज के अनुसार कोलेस्ट्रोल , किड्नी टेस्ट ( क्रीएटनिन लेवल ), शुगर लेवल व बीपी की जाँच एक्स्पर्ट द्वारा की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य बिहार भाजपा एनआरबी सेल जनसेवा के कार्य के कई कार्यों को प्रारम्भ कर रहा है । उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में लगातार इस प्रकार से मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन करता रहेगा।

मेगा हेल्थ कैम्प में क्षेत्र के वार्ड पार्षद दीपा रानी खान डॉ सुमित वर्मा, डॉ मीना और टीम मनीष सिन्हा के तरफ से बीबी वर्मा , चंदन सिंह , सुनील सिंह , आकांशा , दिलीप कुमार व अखिलेश ने मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन में सहयोग किया।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *