“11 दिन की मोहब्बत, एक प्लान्ड मर्डर और अब अधूरी तलाश… इंदौर से मेघालय तक फैली एक खौफनाक कहानी”

“11 दिन की मोहब्बत, एक प्लान्ड मर्डर और अब अधूरी तलाश… इंदौर से मेघालय तक फैली एक खौफनाक कहानी”
  • इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे

  • 22 मई के बाद दोनों लापता हो गए, 1 जून को राजा की लाश खाई में मिली

  • लाश के पास मिला दाओ, स्मार्टवॉच, टूटी स्क्रीन और महिला की शर्ट

  • सोनम ने गाजीपुर (यूपी) में सरेंडर किया, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया

  • सोनम पर आरोप – पति की हत्या के लिए दी थी सुपारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

  • शादी से पहले सोनम का अफेयर राज कुशवाहा नाम के युवक से था

हनीमून मनाने के लिए मेघालय गए इंदौर के कपल- राजा रघुवंशी और सोनम की कहानी अब पूरी तरह बदल चुकी है। राजा रघुवंशी की लाश मिलने के बाद अब सोनम को ही उनकी हत्या के लिए गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। सोनम के साथ ही तीन और लोगों को भी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोनम ने सुपारी देकर अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। मेघालय के डीजीपी इदाशिशा नोंगरांग ने बताया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दी थी। इनमें से एक आरोपी को यूपी से पकड़ा गया है। दो आरोपियों को एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने कुछ और लोगों के नाम बताए हैं। इससे पहले सोनम ने यूपी के नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

वहीं, केस में एक नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब सोनम की गिरफ्तारी के बाद एक नाम उभरकर सामने आया। ये नाम है राज कुशवाहा। बताया जा रहा है कि शादी से पहले सोनम का अफेयर इसी राज कुशवाहा नाम के शख्स से चल रहा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने इसी अफेयर के लिए सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी देकर उसे मरवा दिया।सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा के बीच प्रेम संबंध थे। राज, सोनम के पिता की फैक्ट्री में काम करता था। सोनम के पिता की एक माइका फैक्ट्री है, जिसमें सोनम एचआर के पद पर थी और राज मैनेजर। सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी का कहना है कि राज घटना से दो दिन पहले तक फैक्ट्री में काम कर रहा था।

राजा रघुवंशी और सोनम की शादी पिछले महीने ही 11 मई को हुई थी। शादी के 9 दिन बाद दोनों हनीमून के लिए बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे और मां कामाख्या देवी के दर्शन किए। यहां से राजा और सोनम हनीमून मनाने के लिए मेघालय के लिए निकल गए। मेघालय पहुंचकर दोनों शिलॉन्ग गए और एक स्कूटी किराए पर ली। 22 मई को परिवार से आखिरी बार बात हुई और इसके बाद दोनों गायब हो गए।जब परिवार का संपर्क राजा और सोनम से नहीं हो पाया, तो मेघालय पुलिस को उनकी गुमशुदगी की शिकायत दी गई और दोनों की तलाश शुरू हुई। 11 दिन बाद राजा रघुवंशी की लाश एक खाई में मिली। लाश के पास ही लकड़ी काटने वाला एक दाओ भी मिला। राजा का पर्स, घड़ी, सोने की चेन, अंगूठी और हीरे का ब्रेसलेट गायब थे। इनके अलावा एक लेडीज सफेट शर्ट भी राजा की लाश के पास मिली।

शुरुआत में माना गया कि राजा और सोनम के साथ लूट हुई है। हत्यारों ने लूट के इरादे से उनके ऊपर हमला किया होगा। राजा की हत्या के बाद सोनम की तलाश तेज हो गई। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसओटी और ड्रोन को शामिल करते हुए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया। खाई में एनडीआरएफ के जवान उतारे गए और चप्पे-चप्पे को खंगाला गया हालांकि, सोमवार को जब सोनम के सरेंडर की खबर आई, तो कहानी पूरी तरह से बदल गई।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर बताया

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने ट्वीट कर बताया, ‘सात दिनों के भीतर मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ी सफलता हासिल की है। 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है और महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। एक और हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है।’

Hamara-Bihar

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *