Bihar Diwas 2023 : 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह मनाया जाएगा, जानिए क्या हैं खास इस बार बिहारवासियों के लिए
Bihar Diwas 2023
इस बार बिहार 111 वर्ष मनाने जा रहा है। 22 से 24 मार्च तक बिहार दिवस समारोह मनाया जायेगा। इसकी तैयारी मुख्यालय से लेकर जिला स्तर पर तेज हो चुकी है। इन दिनों गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेल्ट्रान के माध्यम से लोगों को मुफ्त वाई-फाई सेवा दी जाएगी। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा गांधी मैदान के व्यंजन मेला में राज्य के विभिन्न जिलों के मशहूर व्यंजन का लोग स्वाद ले सकेंगे।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा फिल्म फेस्टिवल, पेंटिंग कार्यशाला, मूर्तिकला, प्रदर्शनी, महिला फोक आर्टिस्ट के कलाओं की प्रदर्शनी और स्क्रिप्ट राइटिंग कराई जाएगी। वहीं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विद्यालय के बच्चों को राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल वाल्मिकी नगर स्थित व्याघ्र अभ्यारण्य, कैमूर के करकटगढ़, राजगीर स्थित घोड़ाकटोरा, जू सफारी, रोहतास के तुतला भवानी, अररिया के रानीगंज आदि स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इसके अलावा पटना के सिनेमा घरों में चुनिंदा फिल्में मुफ्त में दिखाई जाएंगी, लेकिन दर्शकों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकट की सुविधा रहेगी, साथ ही पटना जू में स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
बिहार दिवस पहली बार कब मनाया गया?
बिहार भारत के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक राज्य है। 22 मार्च 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब बिहार में सत्ता संभाली तो उन्होंने 22 मार्च को बिहार दिवस मनाने को ऐलान किया। वर्ष 2010 में पहली बार पटना के गांधी मैदान में भव्य बिहार दिवस मनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
बिहार दिवस की थीम क्या है?
बिहार ने 22 मार्च को अपना 111वां स्थापना दिवस मनाया जायेगा । आप को बता दें कि, इस साल बिहार दिवस का थीम सात निश्चय पार्ट 2 युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम पर होगा। वहीं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिहार दिवस के सफल आयोजन के लिए हुए महत्वपूर्ण बैठक में कई निर्णय लिए गए।

