मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू!
उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री उद्यमी योजना राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा हैं। इच्छुक आवेदक दिनांक 25.02.2026 को अपराह्न 03:00 बजे से लेकर दिनांक 15.03.2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक उद्यमी पोर्टल www://udyami.bihar.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 1800 345 6214 पर किसी भी जानकारी हेतु कॉल किया जा सकता है.
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने हेतु संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
उद्योग विभाग, बिहार सरकार सभी पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि तकनीकी असुविधा से बचा जा सके।

