शिक्षक नियुक्ति की नई नियमावली में बदलाव – दूसरे राज्यों के छात्रों के लिए खुला रास्ता शिक्षक बनने का
पटना: नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडे पर मुहर लग गई है। सबसे बड़ा फैसला बिहार में शिक्षक भर्ती नियमावली में संशोधन का है। इसमें बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संशोधन नियमावली को भी मंजूरी मिली है। इस संशोधन के बाद अब बिहार के अलावा दूसरे प्रदेश के छात्र भी बिहार में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यानी दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी शिक्षक बन सकेंगे।
1 लाख 70 हजार 461 पदों के लिए है नियुक्ति
बता दें कि बिहार में नई शिक्षक बहाली के तहत 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर बहाली होनी है. इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है और नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू है। 15 जून से 12 जुलाई तक आवेदन भरने की तिथि है। अगस्त के अंत में परीक्षा लेने का समय निर्धारित किया गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसी साल रिजल्ट भी जारी करने का वादा किया है।
शिक्षा मंत्री बोले- बाहरी युवाओं को मौका मिलने से शिक्षा की क्वालिटी में सुधार होगा
शिक्षक नियुक्ति नियमावली संशोधन पर शिक्षा मंत्री प्रो. चन्द्र शेखर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि अंग्रेजी, मैथ्स, फिजिक्स में अच्छे शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से संशोधन किया गया है। उन्होंने कहा कि साइंस ब्लॉक में वैकेंट रह जाती थी।
