बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला
PATNA: बिहार में नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला किया है. गृह विभाग के आदेश के मुताबिक 36 आईएएस अधिकारी और 24 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. कई अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है जबकि कई अधिकारियों को दूसरे जिलों का प्रभार सौंपा गया है।
बिहार के गृह विभाग से लेकर वित्त और शिक्षा विभाग जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेवारी संभाल रहे आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ को गृह विभाग का नया अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है। उन्हें आपदा प्रबंधन विभाग का भी अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है।
गृह विभाग का काम संभाल रहे चैतन्य प्रसाद को अपर मुख्य सचिव, गृह विभागऔर अपर मुख्य सचिव, निगरानी विभाग से हटा कर अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना के पद पर तैनात किया गया है. चैतन्य प्रसाद अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, लघु जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। के0 के0 पाठक को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है. के.के. पाठक महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान- बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का काम देख रहे प्रत्यय अमृत को एक और विभाग का जिम्मा दे दिया गया है. उन्हें अपर मुख्य सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग की भी जिम्मेवारी दी गयी है।
उधर, लंबे समय बाद एस. सिद्धार्थ को वित्त विभाग से हटाया गया है. सिद्धार्थ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव भी हैं. उन्हें वित्त विभाग से हटा कर बिहार के गृह विभाग की जिम्मेवारी दी गयी है। इसके साथ साथ वे सीएम के मुख्य सचिव और कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव का काम देखते रहेंगे।
IAS अधिकारियों के तबादले की पूरी लिस्ट देखिये…




