सीट बेल्ट नहीं पहनने के मामले में बागेश्वर बाबा की गाड़ी का कट गया चालान
पटना : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र शास्त्री और BJP सांसद मनोज तिवारी पटना में जिस लग्जरी गाड़ी से घूम रहे थे उस गाड़ी का चालान पटना ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है। वाहन मालिक के नाम पर ट्रैफिक पुलिस ने रनिंग कार में सीट बेल्ट नही पहनने के मामले में 194 B के तहत चलन काट दिया है। वहीँ जब इस मामले में ADG हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार से सवाल किया गया तो उन्होंने अटपटा जवाब देते हुए कहा कि हमको कुछ नहीं मालूम है।
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और सांसद मनोज तिवारी पर पटना ट्रैफिक पुलिस ने आरोप लगाया है कि 13 मई को पटना एयरपोर्ट से गांधी मैदान जाते समय उन दोनों ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी ट्रैफिक एसपी ने डीएसपी-1 को दी थी। डीएसपी की जांच पूरी होने के बाद यह बात सामने आई कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री और मनोज तिवारी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है।
