आखिर क्यों तेजप्रताप यादव ने बाबा धीरेन्द्र शाष्त्री को पहचानने से किया इंकार ,बीजेपी पर भी किया पलटवार .

आखिर क्यों तेजप्रताप यादव ने बाबा धीरेन्द्र शाष्त्री को पहचानने से किया इंकार ,बीजेपी पर भी किया पलटवार .
BIHAR : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली रवाना हुए। इसको लेकर बिहार (BIHAR)सरकार के मंत्री और लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव ने कहा समय-समय पर डॉक्टर बुलाता रहता है। चेकअप करने के लिए तो वही जा रहे हैं। आपको बता दे कि लालू यादव सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। वही मीडिया से लालू के लाल बात करते हुए साफ़ तौर पर बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री को पहचानने से इंकार कर दिया। जो कभी ये बोलै करते थे कि बाबा के कार्यकर्त्ता माफ़ी मांगने आते है उसका वीडियो जल्द सामने रखेंगे और अब तेजप्रताप यादव पहचानने से भी इंकार कर रहे है।

तेज प्रताप यादव ने कहा – कौन है बाबा

बाबा बागेश्वर को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा – कौन है बाबा किस बाबा के बारे में बात कर रहे हैं। असली बाबा जो है वह देवराहा बाबा थे। उनके जैसे कोई बाबा नहीं हुए वह बाबा 400 साल जिंदा रहे थे इसलिए हम लोग देवराहा बाबा को मानते हैं। उन्हीं के आशीर्वाद से हमारा जन्म हुआ है इसलिए और कोई बाबा आबा टाबा को हम नहीं जानते। कार्यक्रम जो चल रहा है उसमें कितने लोग बीमार चल रहे हैं।

बिहारियों को दे रहे है गाली

वह जो बाबा है पूरे बिहारियों को गाली दे रहे हैं। किस तरीके से उन्होंने पूरे बिहारियों को पागल कहा है, बिहार में कृष्ण राज है। महागठबंधन का राज है श्री कृष्ण 16 कलाओं से पूर्ण थे और भगवान राम 14 कला जानते थे कृष्ण भगवान साक्षात यदुवंशी हम लोग उन्हीं के वंशज है उनको इस तरह के बयान से बचना चाहिए। हनुमान जी भगवान श्रीकृष्ण की छतरी पर थे जब महाभारत चल रहा था उसी वक्त हनुमान जी भी रथ के ऊपर थे।

बिहार आते ही बाबा ने हराया बीजेपी को

भाजपा के नेताओं का कार्यक्रम में शामिल होना उसको लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा यह पूरी तरह से राजनीति है देश को तोड़ने के लिए और आरएसएस और बजरंग दल के जरिए और कौन-कौन सेना के जरिए गाली दिलवाने का काम किया जा रहा है जनता ने कर्नाटक में रिजल्ट दे दिया बाबा बिहार आए और भाजपा को कर्नाटक में हरा दिया।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *