10वीं-12वीं का रिजल्ट 11 मई 2023 को प्रकाशित होने वाली न्यूज़ फेक, सेंट्रल बोर्ड ने ट्वीट कर दी जानकारी
देश भर में लाखों छात्र – छात्राएं बेसब्री से 10वी और 12वी की रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CBSE बोर्ड के नाोटिफिकेशन में दावा किया गया है कि रिजल्ट 11 मई 2023 को आएगा। बोर्ड के आधिकारिक बयान के मुताबिक यह नोटिफिकेशन FAKE है।
बोर्ड ने कहा है कि यह दावा झूठा है छात्र आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। बोर्ड की तरफ से अभी रिजल्ट डेट और टाइम के संबंध में कोई जानकारी जारी नहीं की गई है। जानकारों का कहना है कि CBSE ने कभी भी सर्कुलर जारी कर रिजल्ट घोषित नहीं किया है। रिजल्ट इसी वीक 15 मई से पहले आ सकता है।
#FactCheck #Fake pic.twitter.com/ow4IXiMasx
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 10, 2023
ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले student CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद CBSE बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी, रोल नंबर या पंजीकरण संख्या दर्ज करें और इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- जानकरी दर्ज करते ही कक्षा 10 या कक्षा 12 का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने परिणाम के चेक करें व आगे के यूज के लिए डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।
