बिजली के दरों में 24.10% की बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जन परिवार पार्टी (BJPP) ने किया प्रदर्शन

बिजली के दरों में 24.10% की बढ़ोतरी के खिलाफ भारतीय जन परिवार पार्टी (BJPP) ने किया प्रदर्शन

पटना, 25 मार्च 2023 : बिजली के दरों में 24.10% की बढ़ोतरी खिलाफ आज भारतीय जन परिवार पार्टी (BJPP) ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जन विरोधी फैसलों को बिहार सरकार अविलम्ब वापस लें। राज्य सरकार पर जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाया।बिहार सरकार बिजली दर में बढ़ोतरी कर मनमानी कर रही है.जिसे आम आदमी पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा हैं। बिहार सरकार प्रदेश वासियों को लालटेन युग में जीने को मजबूर कर रही है।

पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में आम उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने का वादा करके सत्ता में आई बिहार सरकार बिजली के दामों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। अगर बिजली दर में बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया गया तो भारतीय जन परिवार पार्टी सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। तथा पार्टी सरकार के इस जन विरोधी फैसलों के खिलाफ हर जिले में आंदोलन करेगी। उन्हें कहां पता होगा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी का बोझ प्रदेश की आम जनता कैसे वाहन कर पाएगी, जहां पहले से ही बेरोजगारी और महंगाई की मार सहने को जनता मजबूर है। विरोध प्रदर्शन में भारतीय जन परिवार पार्टी के सचिव विनोद भक्त माली, कोर कमिटी सदस्य सुधीर मालाकर, प्रवक्ता संतोष यादव, वैशाली जिला अध्यक्ष रविंद्र भक्त, कैमूर जिला अध्यक्ष गुड्डू चौधरी, शंकर पासवान, रूपेश सिंह कुशवाहा ,बक्सर जिला अध्यक्ष अरुण पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *