जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह का बोला हमला, बहुत लोगों को पीएम बनने का सपना दिखाते हैं PK
बिहार में लंबे समय से लंबित पंचायत चुनाव की तैयारी अब तेज होने लगी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने अब इस तरफ अपनी कमर कस ली है. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के बाद अब परिणाम के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. वोट डालने के अगले दिन ही रिजल्ट सामने आ जाएंगे. अधिक संभावना है कि पंचायत चुनाव 10 चरणों में कराये जाये. वहीं इस क्रम में इवीएम के इस्तेमाल को लेकर भी प्लानिंग की गई है.
बिहार पंचायत चुनाव 10 चरणों में हो सकती है.चुनाव का कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि इवीएम के एक सेट का उपयोग पांच चरणों में किया जायेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस इवीएम का उपयोग पहले चरण के वोट के लिए किया जाएगा, उसी इवीएम को तीसरे चरण, पांचवें चरण, सातवें चरण और नौवें चरण में इस्तेमाल किया जाएगा. ठीक उसी तरह जिस इवीएम में दूसरे चरण के वोट पड़ेगे, उन्हीं इवीएम को चौथे चरण, छठे चरण, आठवें और दसवें चरण के लिए उपयोग में लिया जाएगा.
