जरूरतमंदों के बीच मंत्री सुरेंद्र राम ने कंबल का किया वितरण, कहा- मैं भी कभी मजदूर था..इनका समझता हूं दर्द

जरूरतमंदों के बीच मंत्री सुरेंद्र राम ने कंबल का किया वितरण,  कहा- मैं भी कभी मजदूर था..इनका समझता हूं दर्द

पटना : बिहार की राजधानी पटना में ठंड की मार झेल रहे बेघरों के बीच जाकर गुरुवार की सुबह श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कंबल बांटे और अन्य समस्याओं के बारे में जाना। आज सुबह-सुबह अपनी कार से हज भवन के समीप स्थित झुग्गी झोड़पियों में रहनेवाले के बीच पहुंचे कड़ाके के ठंड में गुजर बसर कर रहे ग़रीब लोगों के बीच कंबल बाँटे तथा उनसे वार्तालाप कर उनकी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं को जाना।

कंबल वितरण के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि, हम भी कभी मजदूर थे और आज हम उनकी पीड़ा को समझ सकते हैं। बढ़ती ठंड और शीतलहर से इन्हें राहत पहुंचाना सरकार का कर्तव्य है। इनके राहत के लिए कम्बल वितरण राज्य सरकार का एक छोटा सा प्रयास है।
माननीय मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इन सभी गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। इसके लिए विभाग स्तर से जो योजनाएं चलाई जा रही है उनका लाभ लेने के लिए खुद को पंजीकृत कराएं। वर्तमान सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ इन सभी लोगों को शत प्रतिशत पहुंचे यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *