बिहार निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच 68 नगर निकायों में वोटिंग जारी
पटना समेत कुल 17 नगर निगम, दो नगर परिषद और 49 नगर पचांयतो में बुधवार सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। इस चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए 1529, मेयर के लिए 68 एवं डिप्टी मेयर के लिए 68 पद निर्धारित हैं। वोटिंग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कुल 7084 बूथों की स्थापना की गयी है। हर बूथ पर छह-छह मतदान कर्मी तैनाती की गई है। आयोग की ओर से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं की पहचान के लिए डिजिटल फोटोग्राफी सर्विलेंस तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है।
बता दें कि 70 वर्षों में पहली बार जनता सीधे अपने मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कर ही है। इस बार हर वोटर अपने नगरपालिका क्षेत्र में मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के लिए 3 बार वोटिंग करेगा। इसी बीच कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद नगर निकाय के चुनाव में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
