बिहार के नए डीजीपी बने राजविंदर सिंह भट्टी, सोमवार देर शाम उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया।
पटना: बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी बनाए गए हैं, देर शाम सोमवार वो पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे पुलिस मुख्यालय गए। इस दौरान सेवानिवृत्त डीजीपी श्री एसके सिंघल, पुलिस मुख्यालय के एडीजी श्री जेएस गंगवार ने उनका अभिनंदन किया। रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा नए डीजीपी के नाम की अधिसूचना जारी की गई थी । पूर्व डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल यानी कि 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा था जिसके बाद राजविंदर सिंह भट्टी को सूबे का नया डीजीपी बनाया गया।
1990 बैच के IPS अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर BSF के पूर्वी कमांड के ADG के पद पर तैनात थे। आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। लेकिन उनका कैडर बिहार होने की वजह से उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को धूल चटाई। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया। उनको एक कड़क पुलिस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है।

