RJD के पूर्व विधायक अरुण यादव को रेप केस में कोर्ट से मिली बड़ी राहत
जनता दल के पूर्व विधायक अरुण यादव को नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। आरा के विशेष एमपी एमएलए कोर्ट जिला सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने उन्हें केस से बाइज्जत बरी कर दिया। केस के सभी गवाहों के बयान मुकर जाने के बाद कोर्ट की ओर से मंगलवार को फैसला सुनाया गया। आपको बता दें अरुण यादव के अधिवक्ता राजकुमार पांडे ने बताया की 25 अगस्त 2022 को कोर्ट की ओर से अरुण यादव के खिलाफ 376 भादवि और पॉस्को की धारा 4,6,8,10 की तहत आरोप का गठन किया गया था । पूर्व विधायक खुद पर लगाए आरोपों को झूठा बताया उन्होंने बोला मुझे झूठे मुकदमे में फसाने का यह साजिश है। आपको बता दे 9 गवाहों के पेशी कोर्ट में हुई थी जो कि मौके पर अपने बयानों से मुकर गए। अभियोजक सरोज कुमारी ने बताया कि पीड़िता गवाही के दौरान मुकर गई थी। 16 जुलाई 2019 को यह केस दर्ज होने के दौरान पूर्व विधायक अरुण यादव फरार चल रहे थे इसी साल 16 जुलाई को है आरा कोर्ट में सरेंडर किया गया था। इस केस में पुलिस जांच को गहरा झटका लगा है कहि समर्थकों द्वारा विधायक की बरी की खबर सुन खुशी की लहर छाई हुई है।
