पूर्व रक्षा मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

पूर्व रक्षा मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी

मुम्बई : खबर मुम्बई से है जहा काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व रक्षा मंत्री के घर पर अज्ञात शख्स ने फ़ोन करके जान से मारने की धमकी दी है। आपको बता दे कि शख्स फ़ोन पर धमकी देते हुए बोला मुम्बई आ कर देशी कट्टा से जान से मार देंगे।

धमकी मिलने से कांग्रेस पार्टी में हुई हलचल

पूर्व रक्षा मंत्री के घर पर तैनात पुलिस कर्मी ने अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज किया है। FIR के दौरान तैनात पुलिस कर्मी ने बताया धमकी हिंदी भाषा में दिया गया है।
आपको बता दे कल ही पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार का जन्म दिन था और आज सुबह में जान से मारने की धमकी मिलने से कांग्रेस पार्टी में भी हलचल तेज हो गई। FIR दर्ज होते के साथ ही पुलिस ने गंभीरता से काम किया । पुलिस की सूझ बूझ से अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो गई है।धमकी देने वाला व्यक्ति बिहार का रहने वाला है।

सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में दी गई थी धमकी

बीते मई महीने में भी सोशल मीडिया पर मराठी भाषा में धमकी दी गई थी । NCP के अध्यक्ष शरद पवार को इस साल में दूसरी बार धमकी दी गई हैं। मई महीने में ट्वीट के जरिये धमकी दिया गया था । यह ट्वीट निखिल भामरे द्वारा ट्वीट किया गया था । ट्वीट में लिखा कि “बारामती के ‘गांधी’ और बारामती के लिए नाथूराम गोडसे तैयार करने का समय आ गया है बारामती अंकल, क्षमा करें।” 

फोन करने वाले शख्स की हुई पहचान

आपको बता दे कि फोन करने वाले शख्स की पहचान नारायण सोनी के नाम से हुई है । पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके बताया कि धमकी देने वाले शक्स ने पहले भी एक बार धमकी दिया था। मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा था। उस वक़्त हिरासत में ले लिया गया था । फिलहाल पुलिस शख्स की गिररफ्तारी के लिए निकल चुकी है।

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *