ईशान किशन ने जड़ा ऐतिहासिक दोहरा शतक, सोशल मीडिया, बधाई संदेश से लेकर मीम्स की आई बाढ़
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया।
वनडे के शतकवीर बने ईशान किशन ट्विटर पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस मौके पर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईशान किशन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
रोहित शर्मा की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किए गए ईशान किशन ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और बांग्लादेशी बॉलरों पर कहर बनकर टूट पड़े और देखते ही देखते ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया। शतक लगाने के बाद ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार और बढ़ा दी और चौके-छक्कों में डील करने लगे और दोहरा शतक भी जड़ दिया। ईशान किशन के पहले दोहरे शतक पर ट्विटर पर भी फैन्स उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

