ऋषि सुनक बने ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री, 28 अक्टूबर को ले सकते हैं शपथ
ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बनकर ऋषि सनक ने इतिहास रच दिया है। उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। चुनाव जीतने के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट (ब्रिटेन प्रधानमंत्री आवास ) पर पहला भाषण दिया। ऋषि सुनक के समर्थन में 180 से ज्यादा सांसद हैं, जबकि पेनी मॉरडॉन्ट सांसदों के समर्थन में काफी पीछे रह गई थीं। इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। औपचारिक घोषणा के बाद ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और 29 अक्टूबर को कैबिनेट का गठन किया जा सकता है।

