मंत्री श्रवण कुमार ने की तारीफ ,बिहार के मुख्यमंत्री है हर दर्द की दवा , भाजपा को भी दी चुनौती दम है तो लोकसभा चुनाव के मैदान में आये
BIHAR : बिहार की राजनितिक गलियारों में हर दिन पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर निशाना साधते रहते है इसी बिच JDU (Janata Dal (United) मंत्री श्रवण कुमार मुख्यमंत्री के तारीफ करते नहीं थक रहे है। साथ ही साथ बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा है।
पटना के आस पास इलाको में हो रही आपराधिक घटनाओ पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा – ठीक है आपराधिक घटनाए हो रही है.अपराधी पकड़े भी जा रहे.. कार्यवाही भी हो रही है. सरकार पूरी तरह सजग है.साथ ही श्रवण कुमार ने कल शिक्षको को नियुक्ति पत्र बाटे जाने के सवाल पर कहा कि कल बिहार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। विपक्ष द्वारा बताया जा रहा है कि शिक्षा घोटाला हुआ है। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा बिहार में लगातार रोजगार मिल रहा है। जबसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं उस वक़्त से लगातार रोजगार दिया जा रहा है,लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जा है।BJP आज जो चर्चा का विषय बना हुआ है, और इसका श्रेय नीतिश कुमार को जाता है।
वही विपक्ष को कहा नियुक्ति अगर उनके शाषन काल मे हुआ था तो दिल्ली में किसकी सरकार है। UP में किसकी सरकार है तो वहां के बच्चे कैसे यहां आए उत्तीर्ण हुए और वो बच्चे भी यही कह रहे हैं कि सबको हटाएंगे और नीतीश कुमार को अपनाएंगे। जब लोकसभा का चुनाव आएगा तब बतायेगे उत्तर प्रदेश में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और NDA गठबंधन मिलकर यूपी में चुनाव लड़ेगा।
हमलोग सभी धर्म का सम्मान करते हैं, और बिहार में नीतीश कुमार ने जो जातीय आधारित गणना करवाया है उसकी पूरे देश मे चर्चा है और कई राज्य तो इसे करवाने जा रही है.बोलने वाले के लिये पूरा मैदान खाली है लेकिन जो हुआ है अच्छे के लिये हुआ है।

