नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव, 82 साल की उम्र में निधन

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज लंबी बीमारी के बाद 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। मेदांता अस्पताल ने कहा कि वह जीवन रक्षक दवाओं पर है, और आईसीयू में “विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम” द्वारा इलाज किया जा रहा है। नौ दिन तक मेदांता के आईसीयू और क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में जिंदगी और मौत के बीच जूझते रहने के बाद नेताजी ने सोमवार सुबह 8:16  बजे अंतिम सांस ली। 82 साल की उम्र में सोमवार सुबह उनका निधन हो गया।

उनके निधन के बाद उत्तर प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक का एलान किया गया है। मंगलवार को मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नेताजी के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री से लेकर सीएम योगी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शोक व्यक्त किया।

मुलायम सिंह का सफर 

22 नवंबर, 1939 को जन्मे, मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक थे, जिन्होंने तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे 10 बार विधायक और 7 बार लोकसभा सांसद चुने गए।

 

 

 

Hamara-Bihar

Related articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *